मीरगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज । जिले में अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर गोपालगंज पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में मीरगंज थाना पुलिस ने अपहरण कांड के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, बरौली थाना कांड संख्या 324/25, दिनांक 02 जून 2025, धारा 137(2)/96 बीएनएसओ (अपहरण) के मामले में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना कुमार सिंह उर्फ देशी कुमार, पिता—हीरालाल सिंह, निवासी—सरिसवा लोहार टोली, थाना—मीरगंज, जिला—गोपालगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया है कि आरोपी के विरुद्ध वादी की बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप है। मामले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह अभियान जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से लगातार जारी है।
पुलिस का संदेश
“अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोपालगंज पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”












