गोपालगंज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण की उम्मीद लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में तथ्यों की गंभीरता से जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से आम लोगों में अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस के समक्ष रखने का भरोसा बढ़ा है। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गोपालगंज पुलिस का संदेश:
“जनता की समस्या का त्वरित समाधान और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।”
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव












