कटेया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटैया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कटैया थाना कांड संख्या 200/25, दिनांक 12 अप्रैल 2025 से संबंधित हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त आशिक यादव, पिता–अमेरिका यादव, निवासी राजापुर टोला, थाना कटैया, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर लाठी-डंडा एवं फरसा से हमला कर वादी के पुत्र तथा उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। मामले में दर्ज धाराओं के आधार पर पुलिस ने उपलब्ध मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।












