गोपालगंज में सघन वाहन जांच अभियान तेज, सड़क पर पुलिस की पैनी नजर।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख सड़कों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मी चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों की गहन जांच कर रहे हैं। वाहन के कागजात, नंबर प्लेट, हेलमेट सहित अन्य जरूरी मानकों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर रोक और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। लगातार चल रहे जांच अभियान से वाहन चालकों में भी सतर्कता बढ़ी है।
🔴 पुलिस का संदेश
गोपालगंज पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखें और हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।












