देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-थाना बदौसा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले 2 अभियुक्तों वैभव पुत्र धनपद निवासी ग्राम कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा,विनय पुत्र शिवभवन निवासी ग्राम कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।थाना बदौसा पुलिस द्वारा बीती देर रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तुर्रा पुल के पास से दो अभियुक्तों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 675 क्वार्टर( 15 पेटी ) अवैध देशी शराब व परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद हुआ।
…………………………….












