घरों में घुसा पानी,ग्रामीणों में आक्रोश
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-जनपद मे लगभग एक सप्ताह से अधिक समय से भारी बारिस हो रही है।आईएमडी और राहत आयुक्त ने 6 सितंबर तक बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड मे मुसलाधार बारिस का अलर्ट जारी किया है।जिसमे बांदा जनपद सबसें टाप पर रखा गया है ।अगस्त की बारिस ने ही बांदा मे 646 मिमी बारिस के साथ 125 सालों का रिकार्ड भी तोड दिया तथा आनें बाले समय मे 10 से 12 सितंबर तक रोज बारिस की संभावना भी जताई है। वही हालत खराब होने पर प्रशासन भी अलर्ट मोड मे आ गया है और निगरानी के निर्देश दिए है।इसी कडी मे बिसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चौंसड़ के श्रीपाल यादव का पुरवा में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के नाले पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जाकर लिया है।जिसके कारण बरसात का पानी आगे नहीं निकल पा रहा है और सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है।नाले के बंद होने से आसपास के दर्जनों घरों में पानी घुस गया है।गलियों में घुटने तक पानी भरा होने से छोटे-छोटे बच्चे व बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।घरों में रखा अनाज और सामान भी खराब हो रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है और ऊपर से अवैध कब्जे ने स्थिति को और बदतर कर दिया है।कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर नाले पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया जाए और तत्काल नाले की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए ताकि ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। बांदा जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचानी शुरू कर दी है।
……………………………..












