AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

अपहरण की साजिश का खुलासा, 2 लाख रुपये फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 3, 2026
in देश
0
अपहरण की साजिश का खुलासा, 2 लाख रुपये फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अपहरण की साजिश का खुलासा, 2 लाख रुपये फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।

गोपालगंज। श्रीपुर थाना क्षेत्र में अपहरण का मामला दर्ज कर परिजनों से 2 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को फूलवरिया थाना क्षेत्र के बरतहा बाजार निवासी छोटेलाल सिंह के अपहरण की सूचना श्रीपुर थाना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन एवं सत्यापन किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्रीपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू टीम के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज की।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कथित अपहृत व्यक्ति श्रीपुर थाना क्षेत्र के एक जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद विशेष टीम ने वहां छापेमारी कर छोटेलाल सिंह को बरामद कर लिया और उससे पूछताछ की।

💰 पूछताछ में सामने आया फिरौती मांगने का मामला
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि छोटेलाल सिंह ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रचकर परिजनों से 2 लाख रुपये की राशि की मांग की थी।

प्राप्त तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए छोटेलाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई प्राप्त साक्ष्यों और विधिसम्मत प्रावधानों के तहत की जा रही है। वर्तमान में जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है।

गोपालगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि झूठे आपराधिक मामले दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने अथवा पुलिस संसाधनों का अनावश्यक उपयोग कराने का प्रयास न करें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज ब्यूरो — आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

Recent News