गोपालगंज पुलिस की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की नियमित निगरानी करते हुए कार्रवाई की प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।
गोपालगंज पुलिस का संदेश: आमजन की सुरक्षा, सम्मान और शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन लगातार तत्पर है।












