जिलाधिकारी ने किया केंद्रीय अखाड़ा समिति के सभी सदस्यों के साथ बैठकडीजे, आर्केस्ट्रा पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध*
- अखाड़ों में तलवार,लाठी, भाला, फरसा एवं प्लास्टिक पाइप का प्रयोग पर रहेगा पूर्णतः रोक-
- हाथी, घोड़ा आदि जानवरों के प्रयोग से पूर्व लेना होगा वन विभाग से अनुमति- दिनांक 29 अगस्त 2026 को समाहरणालय सभागार के संवाद कक्ष में श्री विजय प्रकाश मीणा भा. प्र. से. जिला पदाधिकारी सिवान एवं श्री भारत सोनी भा. पू. से. पुलिस अधीक्षक सिवान की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी महावीरी अखाड़ा/ जुलूस आदि को लेकर केन्द्रीय अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ की गई बैठक।
बैठक दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें अखाड़ा समिति के सदस्यों ने भी अपनी तरफ से अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझावो को जिला पदाधिकारी सिवान के समक्ष रखा –
- केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष श्री बबलू कुमार द्वारा बताया गया कि सिवान नगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 4.9.2026 एवं 6.9.2026 को कुल 15 अखाड़े निकलते हैं। इसमें 10 अखाड़े नगर क्षेत्र के तथा 5 अखाड़े ग्रामीण क्षेत्र से निकलते हैं ।
- प्रशासन के निर्देशानुसार पूर्व से ही डीजे एवं आर्केस्ट्रा का प्रयोग नहीं होता आया है तथा इस बार भी अखाड़ों में डीजे एवं आर्केस्ट्रा का प्रयोग नहीं होगा।
- अखाड़े 4.9.2026 को रात्रि 11:30 बजे से अपने निर्धारित मार्ग से निकलते हुए 5:30 बजे तक समाप्त होंगे। पुनः दिनांक 6.9.2026 को 12 बजे दोपहर से 10 बजे रात्रि तक सभी 15 अखाड़ों को अपने निर्धारित मार्ग से निकाला जाता है। 2 अखाड़ों के बीच में 10 से 15 मिनट का अंतराल होता है तथा अज़ान के समय अखाड़े लक्ष्मण रेखा के पास आकर रुकते हैं।
- नगर क्षेत्र में अखाड़ों को पूर्व में शांतिप्रिय तरीके से निकाला गया है तथा इस बार भी शांतिपूर्वक तरीके से निकाला जाएगा।
इस सम्बंध में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निम्नांकित निर्देश दिए-
- सभी अखाड़े लाइसेंस प्राप्त होने चाहिए।
- अखाड़ों में डीजे एवं आर्केस्ट्रा पर पूर्णतः पाबंदी है। अखाड़ों द्वारा चोंगा का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन उसमें भी निर्धारित ध्वनि सीमा का ध्यान रखा जाना है।
- अखाड़ों में तलवार, लाठी, प्लास्टिक पाइप का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है।
- अखाड़ों में जानवरों यथा हाथी , घोड़ा का प्रयोग वन विभाग से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही दिया जाएगा।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिवान सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान सहित केन्द्रीय अखाड़ा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।












