AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज में जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 29, 2026
in देश
0
गोपालगंज में जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज में जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। जिला अतिथि गृह के मीटिंग हॉल में जनता दल (यूनाइटेड) व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार का जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विंध्याचल कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नेता बासुकी नाथ गुप्ता सहित अन्य पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेशभर में समीक्षा अभियान

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में भ्रमण कर जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। इसी अभियान के तहत गोपालगंज पहुंचकर पार्टी के साथियों के साथ संगठन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू को जिला से प्रखंड, प्रखंड से पंचायत और पंचायत से बूथ स्तर तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुट जाने का आह्वान किया।

विशाल कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटना होगा। व्यवसायी एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों को पार्टी की नीतियों और संगठन से जोड़कर प्रकोष्ठ को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

गोपालगंज में जदयू मजबूत : प्रमोद कुमार पटेल

जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि गोपालगंज में जदयू का संगठन मजबूत स्थिति में है। जिले में पार्टी के चार विधायक और एक सांसद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठों के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जदयू संगठन को और धारदार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार में जुटने की अपील की।

बैठक में विंध्याचल कुमार, बासुकीनाथ गुप्ता, भोला सोनी, रामाशीष सिंह, मिथिलेश कुमार राय, बब्बन कुमार, राधेश्याम साहनी, योगेंद्र राम, प्रकाश कुमार गुप्ता, धर्मराज प्रसाद सिंह, डॉ. संजय गोस्वामी, टुनटुन शर्मा, बुलेट सिंह, परवेज आलम खां, जयप्रकाश शर्मा, मोहन कुमार सिंह मुखिया, प्रभात कुमार, पंकज कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

September 11, 2026
सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

September 11, 2026
कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

September 11, 2026

Recent News