AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

11:15 बजे तक आपूर्ति कार्यालय में लटका रहा ताला, जनता परेशान—व्यवस्था पर उठे सवाल

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 25, 2026
in देश
0
11:15 बजे तक आपूर्ति कार्यालय में लटका रहा ताला, जनता परेशान—व्यवस्था पर उठे सवाल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

11:15 बजे तक आपूर्ति कार्यालय में लटका रहा ताला, जनता परेशान—व्यवस्था पर उठे सवाल

गोपालगंज आपूर्ति पदाधिकारी, कटेया के कार्यालय में सोमवार को सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक ताला लटका रहा, जिससे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय समय पर नहीं खुलने से विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास फूलवरिया सहित कुल तीन प्रखंडों का प्रभार है। ऐसे में उनके लिए प्रतिदिन कटेया कार्यालय में उपस्थित रहना संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं, जानकारी के अनुसार डाटा ऑपरेटर के पास भी कटेया और पंचदेवरी का प्रभार है।
बताया जा रहा है कि डाटा ऑपरेटर का कार्यदिवस कटेया में निर्धारित है। इसके बावजूद सोमवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे तक कार्यालय का ताला नहीं खुलना कार्य के प्रति कथित लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों को कौन देगा जवाब?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान आखिर कैसे होगा? राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण और जनवितरण प्रणाली से जुड़ी शिकायतों को लेकर लोग उम्मीद से कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन यदि निर्धारित समय के बाद भी कार्यालय बंद मिले तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ सकता है।
ग्रामीणों का सवाल है कि जब कार्यालय ही समय पर नहीं खुलेगा तो आम जनता अपनी समस्या लेकर आखिर किसके पास जाएगी? विभागीय अधिकारियों और कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
अब देखना होगा कि कार्यालय में समय पर उपस्थिति और कार्यों के संचालन को लेकर विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है। मामले में संबंधित पदाधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

September 16, 2026
तस्करी का मामला,ग्रामीणों में आक्रोश

तस्करी का मामला,ग्रामीणों में आक्रोश

September 16, 2026

टाइटल सूट के बीच जमीन की दाखिल-खारिज पर विवाद, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल

September 16, 2026
शिक्षा के मंदिर’ में ‘धाय-धाय गोली’: कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर बजा अश्लील गाना, वीडियो वायरल

शिक्षा के मंदिर’ में ‘धाय-धाय गोली’: कटेया के सरकारी स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन पर बजा अश्लील गाना, वीडियो वायरल

September 16, 2026

Recent News