दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की नीयत से मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कटेया थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं जान से मारने की नीयत से मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक, कटेया थाना कांड संख्या 431/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 में धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 85/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि 22 अगस्त 2026 को तिवारी टोला गांव में पीड़िता के पति, सास एवं ससुर द्वारा एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की गई तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी में नामजद आरोपी बल्लू चौहान, पिता लालबाबू चौहान, निवासी तिवारी टोला, हर्रवा, थाना कटेया, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई से स्पष्ट है कि दहेज प्रताड़ना और हिंसा जैसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।











