निजी विद्यालयों मे चलाया चेकिंग अभियान
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद में संचालित आवासीय विद्यालयों की जांच हेतु जनपद एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियांे को जांच हेतु आवासीय विद्यालय आवंटित किय गये है।जनपद के 11 निजी आवासीय विद्यालयों में जांच हेतु नामित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण जांच की गयी।जिसमे आर0बी0एस0 माण्टेसरी पब्लिक स्कूल एवं चन्द्रशेखर पब्लिक स्कूल में आवासीय विद्यालय संचालन नहीं पाया गया।विद्यालय बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालय स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल,स्वामी रामकृष्ण परमहंस बबेरू एवं स्वामी विवेकानन्द बबेरू आवासीय विद्यालय संचालित पाया गया है।विद्यालय हरि प्रसाद सिंगरौर बबेरू,तथागत ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल अतर्रा,बूटूबाई अतर्रा, सर्वाेदय इण्टर कालेज अमलोखर कमासिन,सरस्वती विद्या मन्दिर बांदा एवं महारानी लक्ष्मीबाई इण्टर कालेज जमालपुर माध्यमिक शिक्षा से मान्यता प्राप्त विद्यालय है,जिसमें आवासीय विद्यालय संचालित किये जा रहे है।आवासीय विद्यालयों में पायी गयी कमियों जैसे 2 विद्यालयों में दैनिक उपभोग की सुविधाओं का अभाव पाया गया।7 विद्यालयों में आवासीय रूप से ठहरे बच्चों को भोजन व्यवस्था हेतु डायनिंग टेबल ,किचेन शेड आदि की उपयुक्त व्यवस्था नहीं पायी गयी है।2 विद्यालयों में खाद्यान्न स्टोर की कोई व्यवस्था नहीं पायी गयी।सर्वाेदय इण्टर कालेज अमलोखर कमासिन में बच्चों भोजन हेतु कोई मीनू निर्धारित नहीं किया गया है।4 विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा हेतु सी0सी0टी0वी0,आवागमन पंजिका,गार्ड व्यवस्था नहीं है।7 विद्यालयों द्वारा भोजन के सैम्पल की जांच नहीं करायी जाती है।2 विद्यालयों द्वारा बच्चों का छात्र परीक्षण नहीं कराया गया है।पायी गयी कमियों के सन्दर्भ में सम्बन्धित विद्यालयों के प्रबन्धकों, संचालनकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।
………………………..











