मनन कुमार मिश्र के समर्थन में अधिवक्ताओं की एकजुटता, बयानबाजी पर जताई नाराजगी
गोपालगंज। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के समर्थन में गोपालगंज सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। श्री मिश्र के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।
इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ के वकालतखाना भवन में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र ने की।
बैठक में अधिवक्ताओं ने मनन कुमार मिश्र के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उनके खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर आपत्ति व्यक्त की। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे श्री मिश्र के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके प्रति किसी भी प्रकार की अनुचित टिप्पणी को लेकर एकजुट रहेंगे।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आपसी एकता और संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय अधिवक्ता मौजूद रहे।











