गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के दो मामलों में दो प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज । जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर गोपालगंज पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत माझागढ़ थाना एवं बैकुंठपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में एक-एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
🔴 माझागढ़ थाना: 2023 के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
माझागढ़ थाना कांड संख्या 252/2023, दिनांक 22 जुलाई 2023 के हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने वीरेंद्र यादव, पिता-वीरेंद्र यादव, निवासी धर्मर्षी अहीर टोला, थाना माझागढ़, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में उपलब्ध मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की विधिवत गिरफ्तारी की गई। उस पर वादी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
🔴 बैकुंठपुर थाना: हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तारी
वहीं, बैकुंठपुर थाना कांड संख्या 385/2026, दिनांक 2 अगस्त 2026 के मामले में पुलिस ने राकेश कुमार, पिता-हरेंद्र राय, निवासी बासघाट मझुरिया, थाना-महमदपुर, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की गई। अभियुक्त पर वादी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
👮 पुलिस का विशेष अभियान जारी
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण तथा विभिन्न कांडों में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराध में संलिप्त एवं वांछित आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।












