AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 3, 2026
in देश
0
नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद

नवगछिया पुलिस ने मधुरापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए चांदी के आभूषण, 9 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए गए हैं।एसडीपीओ ने जानकारी दी कि 1 जून को मधुरापुर निवासी ज्वेलरी व्यवसायी विपिन कुमार ने भवानीपुर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली थी। इस शिकायत के आधार पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 131/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अनिकेत अमर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया,पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्धों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुरापुर निवासी छोटू साह (पिता मो. इरफान) और सतियारा निवासी नंदू कुमार (पिता भोला राय) के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के विभिन्न आभूषण, 9 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त लोहे का भाला, लकड़ी का दराज और टूटा हुआ ताला बरामद किया,प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ अनिकेत अमर ने जोर देकर कहा कि नवगछिया पुलिस अपराध नियंत्रण के प्रति पूरी तरह सजग और सक्रिय है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाने का प्रयास किया जाता है। इस त्वरित कार्रवाई और सफल खुलासे के लिए स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों ने पुलिस की सराहना की है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

Recent News