बहादुरपुर स्योढ़ा खदान में जमकर हो रहा अवैध खनन
रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले में जारी है अवैध खनन

बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित होने वाली बहादुरपुर स्योढ़ा खदान में अवैध खनन का हॉट स्पाट बनकर रह गयी है। इस खदान में गुप्ता बंधुओं की जुगुल जोड़ी धमाल मचाये हुये हैं। प्रशासन की कवायदों पर इस खदान के संचालक और उसके गुर्गों को द्वारा लगातार प्रशासन को चुनौती देते हुए अवैध खनन का काला कारोबार जारी है। सूत्रों की मानें तो एमओ का खुला संरक्षण इस खदान संचालक को पूरी तरह से प्राप्त है। लाल सोने की लूट का कारोबार जनपद में थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे बुरे हालात नरैनी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित होने वाली बहादुरपुर खदान के हैं। यहां पर अवैध खनन की बेला लगातार परवान चढती जा रही है। नदी की जलधारा में अवैध खनन होना इस खदान में आम बात हो चुकी है। सूत्रों की माने तो इस खुदान में गुप्ता बंधुओं की जोड़ी धमाल मचाये हुये है। सूत्रों का कहना है कि खदान संचालक द्वारा एमओ को मैनेज कर रखा है। हमको एमओ की तरफ से पूरी तरह से बालू की लूट की छूट मिली Banda se sanamali ki report












