AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बड़ी खबर: शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार सिपाही को विधायक मंजीत सिंह ने पहले ही हटाने का दिया था आदेश, भ्रामक खबरों पर लगाया विराम।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
May 14, 2026
in देश
0
बड़ी खबर: शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार सिपाही को विधायक मंजीत सिंह ने पहले ही हटाने का दिया था आदेश, भ्रामक खबरों पर लगाया विराम।
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

*बड़ी खबर: शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार सिपाही को विधायक मंजीत सिंह ने पहले ही हटाने का दिया था आदेश, भ्रामक खबरों पर लगाया विराम।*

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज।। गोपालपुर थाना क्षेत्र में 333 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हुए पुलिसकर्मियों के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह ने इस मामले में चल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि आरोपी सिपाही अमित कुमार के आचरण को देखते हुए उन्होंने उसे अपनी सुरक्षा ड्यूटी से हटाने के लिए पहले ही लिखित अनुरोध किया था। विधायक मंजीत कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पत्र (Ref: 110/आ.का.) के अनुसार, उन्होंने दिनांक 09/05/2026 को ही पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज को पत्र लिखकर सिपाही संख्या 415 अमित कुमार को अपने अंगरक्षक (Bodyguard) के पद से तत्काल प्रभाव से हटाने और उसकी जगह किसी अन्य जवान की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया था। विधायक ने बताया कि उक्त सिपाही बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहता था, जिसके कारण उन्होंने यह औपचारिक कदम उठाया था। बता दें कि 12 मई 2026 को गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक ब्रेजा कार से 333 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हुई थी जिसमे सिपाही/415 अमित कुमार (पिता- किशोर चौधरी, जिला- पश्चिम चम्पारण) तथा सिपाही/403 राहुल कुमार (पिता- बिनोद साहु, जिला- नवादा) शामिल है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि ये दोनों जवान बिना किसी अनुमति के अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित होकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त थे। सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में फैलाई जा रही खबरों पर संज्ञान लेते हुए विधायक मंजीत कुमार सिंह ने कहा की “हमने तत्काल प्रभाव से पुलिस एवं जिला प्रशासन को इस मामले में कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है और गहन जाँच का आदेश दिया है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। भ्रामक खबरें फैलाने वालों से जनता सावधान रहे।” गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय स्तर पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, पुलिस ने इनके निशानदेही पर शराब तस्करी में शामिल एक अन्य अभियुक्त अहमद रजा खान उर्फ सारुक को भी गिरफ्तार कर लिया है। नोट: विधायक मंजीत सिंह द्वारा 9 मई को लिखा गया पत्र और पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति इस बात की पुष्टि करते हैं कि विधायक ने आरोपी सिपाही के खिलाफ घटना से पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में नगर थाना पुलिस को सफलता, प्राथमिकी अभियुक्त को दबोचा गया।

July 26, 2026
बैकुंठपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी।

सोशल मीडिया पर वायरल शिकायतों की हुई औचक जांच, अधिकांश सोलर स्ट्रीट लाइटें मिलीं पूरी तरह चालू; खराब लाइटों को 24–48 घंटे में दुरुस्त करने के निर्देश

समाहरणालय में आयोजित विशेष वितरण समारोह में 127 के लक्ष्य के विरुद्ध 187 उपलब्धियां, उप विकास आयुक्त ने पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन पर दिया जोर

Recent News