गोपालगंज: कुचायकोट पुलिस ने स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में कुचायकोट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक कांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीनानाथ लोहार उर्फ धर्मराज शर्मा के रूप में हुई है। वह कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम गौरी शंकर शर्मा है।कुचायकोट थाना पुलिस ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध स्थायी वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के आलोक में पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












