गोपालगंज: अपराध नियंत्रण हेतु ‘सुपर पेट्रोलिंग’ के तहत पुलिस का सघन निरीक्षण अभियान।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ‘सुपर पेट्रोलिंग’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। पुलिस निरीक्षक सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सदर अंचल गोपालगंज द्वारा इस सघन निरीक्षण अभियान का नेतृत्व किया गया। इस अभियान के दौरान कुचायकोट, विशम्भरपुर, थावे, सासामुसा, और नगर थाना के क्षेत्रों में गहन चेकिंग और निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा रात्रि गश्ती (Night Patrolling) की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर तैनात ओडी (OD) पदाधिकारी और गश्ती वाहनों में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति और सक्रियता की जाँच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।












