गोपालगंज: गोपालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 79.6 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में देशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनकी मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं।पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज, 20 अप्रैल 2026 को गोपालपुर थाना पुलिस द्वारा ग्राम कोर्ट नारहवां के समीप सघन वाहन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर कुल 79.6 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जयंत यादव, पिता- मास्टर यादव तथा बलिंदर यादव, पिता- रघुनाथ यादव दोनों आरोपी ग्राम- विशनपुरा, थाना- गोपालपुर, जिला- गोपालगंज रूप में हुई है।
शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया है और तस्करी में उपयोग की जा रही 02 मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोपालगंज पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जन से भी अपील की है कि वे शराब से दूर रहें और स्वस्थ जीवन चुनें।












