गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में 67 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिला पुलिस ने अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक व्यापक ‘समकालीन अभियान’ चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार 17 अप्रैल 2026 को पूरे जिले में सघन छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप कुल 67 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न अपराधों में शामिल लोगों को हिरासत में लिया गया है जिसमे हत्या का प्रयास: 04 गिरफ्तारियां, चोरी के आरोपी: 02 गिरफ्तारियां, शराब से संबंधित: शराब के साथ 17 और शराब के सेवन के आरोप में 10 लोगों को पकड़ा गया है, तथा अन्य: विविध कांडों में 07 और वारंट के आधार पर 19 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है।शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में पुलिस ने कुल 112.2 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इसमें देशी शराब: 110.2 लीटर, विदेशी शराब: 02 लीटर, इसके अलावा, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक कार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई, जिससे कुल ₹1,58,500 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, कुल 23 वारंटों (04 जमानतीय और 19 अजमानतीय) का निष्पादन किया गया। गोपालगंज पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।












