हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास से जुड़े एक पुराने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, विजयीपुर थाना कांड संख्या 206/22 (दिनांक 14 सितंबर 2022) हत्या के प्रयास से संबंधित है। इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त रामजन यादव को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिरवट गांव का निवासी बताया जा रहा है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।












