अपराधियों पर गोपालगंज पुलिस का कड़ा प्रहार: हत्या के प्रयास मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए गोपालगंज पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) के दो अलग-अलग मामलों में संलिप्त 03 प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर थाना कांड संख्या 741/25, जो दिनांक 06.10.2025 को हत्या के प्रयास के तहत दर्ज किया गया था, उसमें पुलिस को लंबे समय से दो आरोपितों की तलाश थी। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर तिरविरवा (धानुक टोला) गांव में छापेमारी कर दबोचा जिसमे हरेन्द्र महतो (पिता: स्व. गोरख महतो), मुरत महतो (पिता: हरेन्द्र महतो) शामिल है। वहीं, कल यानी 15.04.2026 को घटित एक अन्य घटना (नगर थाना कांड संख्या 387/26) में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस मामले के मुख्य अभियुक्त समीर आलम (पिता: शमशाद आलम) को पुलिस ने उसके निवास स्थान बसडीला बाजार से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई जिले के अपराधियों के लिए एक सीधा संदेश है कि अपराध करके कानून की नजरों से बच पाना मुमकिन नहीं है। नगर थाना पुलिस की इस मुस्तैदी की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।












