470 लीटर शराब बरामद, 5 मोटरसाइकिलें जब्त
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज | 25 फरवरी 2026
गोपालगंज पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जादोपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्राम रामपुर टंगराही, गंडक नदी के किनारे दियारा क्षेत्र से 05 मोटरसाइकिलों पर बोरे में लदी कुल 470 लीटर शराब जब्त की गई। इसमें 467 लीटर देशी शराब और 03 लीटर विदेशी शराब शामिल है।
मौके से शराब की खेप के साथ 05 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है और शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।











