AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

एनएच-531 पर भीषण हादसा: कतर से लौटे सिविल फोरमैन की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
February 23, 2026
in देश
0
एनएच-531 पर भीषण हादसा: कतर से लौटे सिविल फोरमैन की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एनएच-531 पर भीषण हादसा: कतर से लौटे सिविल फोरमैन की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

गोपालगंज। वृंदावन मौजे गांव के रहने वाले सिविल फोरमैन की शनिवार देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 531 पर हुआ, जहां बाइक सवार राजकुमार साह की खड़ी ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजकुमार साह के रूप में हुई है, जो दोहा (कतर) में सिविल फोरमैन के पद पर कार्यरत थे। वे एक दिन पूर्व ही विदेश से अपने घर लौटे थे। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही घंटों में यह खुशी मातम में बदल गई।

बताया जाता है कि राजकुमार साह अपने बेटे रूपेश और भतीजे सोनू कुमार के साथ छोटे भाई के ससुराल नारायणपुर से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे चनावे गांव के पास एनएच पर खड़ी ट्रेलर में पीछे से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा और भतीजा मामूली रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने एनएच-531 को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में जाम हटवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि सभी बेटे पढ़ाई कर रहे हैं।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। परिवार पर टूटा यह दुख का पहाड़ पूरे क्षेत्र को गमगीन कर गया है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज में शराब तस्करों पर बड़ा वार: 218 लीटर देसी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त

गोपालगंज में शराब तस्करों पर बड़ा वार: 218 लीटर देसी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त

April 15, 2026
भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न

बाइक सवार अपराधियों ने महिला का दंपति को लूटा

April 15, 2026
भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न

नौतन पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

April 15, 2026
नौतन में धूमधाम से मनी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

नौतन में धूमधाम से मनी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

April 15, 2026

Recent News