विशेष अभियान के तहत घर से दबोचा गया वांछित अभियुक्त, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विजयीपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वर्ष 2022 के दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, विजयीपुर थाना कांड संख्या 126/22, दिनांक 07 जुलाई 2022, धारा 366/376/511/34 भादवि से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त करण कुमार, पिता उपेन्द्र शर्मा, निवासी सम्हुती, थाना विजयीपुर, जिला गोपालगंज को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।












