AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 21, 2026
in देश
0
भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

दुस्साहस

  • लूटपाट का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर स्वर्ण व्यवसायी को किया जख्मी !!
  • भागने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने की हवाई फायरिंग !!

अपराधियों से स्वर्ण व्यवसाय हरेन्द्र वर्मा 5 मिनट तक लड़ते रहे !!

क्राइम रिपोर्टर – पंचदेवरी

पंचदेवरी – कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार-भृंगीचक गांव में शनिवार की शाम तीन बाइक पर सवार छ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से पच्चास  हजार नगद सहित 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाशों की एक बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। जबकि दूसरी दो बाइक पर सवार होकर छ बदमाश गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पंचदेवरी पिकेट प्रभारी प्रेम प्रकाश ने दल बल के साथ घटना  स्थल पर तत्काल  पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि भृंगी चक गांव के हरेंद्र वर्मा की सोने-चांदी और बर्तन की दुकान जमुनहा बाजार स्थित राजेंद्र मोड़ के पास स्थित है। वह हर रोज की तरह शनिवार को भी शाम में अपनी दुकान बंद करने के बाद उसमें रखे गए कीमती जेवर व नगद रुपए अपने साथ लेकर घर लौट रहे थे। वे बाइक से जमुनहा बाजार और भृंगीचक गांव के बीच स्थित सुनसान जगह पर बांसवारी के नजदीक पहुंचे कि तीन बाइक पर सवार छ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और नगद  सहित सोने-चांदी के गहनों से भरे झोले को लूटने का प्रयास करने लगे। इस पर व्यवसायी बदमाशों से भिड़ गए और लूटपाट का विरोध करने लगे। विरोध करने के दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और उनसे झोले में रखे नगद रुपए तथा जेवर लेकर भागने लगे। व्यवसायी ने जब शोर मचाना शुरू किया तो बदमाश भागने के दौरान अपनी एक बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़ दिए। लोगों के चंगुल में पकड़े जाने की डर से बदमाशो  ने हवाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। जख्मी हालत में आसपास के लोगों की मदद से स्वर्ण व्यवसायी हरेन्द्र वर्मा को इलाज के लिए जमुनहा बाजार में स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटेया पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि व्यवसायी के बयान के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।  कटेया के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि लूटपाट की घटना को बहुत बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है , बाजार के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को दो-चार दिन पहले का और घटना के दिन का बहुत बारीकी से निगरानी किया जा रहा है , साक्ष्य मिलने पर दोषी अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा । जमुनहा बाजार में भयभीत व्यवसाईयों को डर  का माहौल खत्म करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की गई है , और स्थिति सामान्य है । मौके पर हथुआ डीएसपी राजकुमार साह  , एसटीएफ डीएसपी महताब आलम , मीरगंज इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार , एसडीएफ इंस्पेक्टर गौतम कुमार , डीआईओ ओम प्रकाश चौहान , कटेया अपर थानाध्यक्ष सुरजीत कुमार, पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण प्रकाश , एएसआई अरुण गुप्ता सहित सैकड़ो पुलिसकर्मी घटनास्थल और उसके आसपास मौजूद थे !!

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay