गोपालगंज पुलिस का अनोखा कदम: ‘लाइन डे’ में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज । पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर पुलिस केंद्र, गोपालगंज में मंगलवार को “लाइन डे” का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के लिए शिकायत एवं अनुरोध कक्ष का संचालन किया गया, जहां उन्होंने अपनी सेवा संबंधी समस्याएं, मांगें और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के जवानों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कर उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को मजबूत करना था।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों का कल्याण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होने से वे बेहतर मनोयोग से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सेवा करने में सक्षम होंगे।












