दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास के मामलों में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामलों में दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रसर किया गया है। पहली कार्रवाई बरौली थाना पुलिस ने की, जहां कांड संख्या 228/26 में हत्या के प्रयास, विभिन्न बीएनएस धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त शैलेश कुमार (पिता- जय किशोर रावत, निवासी- प्यारेपुर, थाना बरौली) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
वहीं दूसरी कार्रवाई में गोपालपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 229/25 में हत्या के प्रयास के मामले के नामजद अभियुक्त अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु कुमार (पिता- विनोद शर्मा, निवासी- चौहान पट्टी, थाना गोपालपुर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
गोपालगंज पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।












