AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

मोतीपुर बैंक डकैती में पुलिस की गलती से दो कुख्यात बरी

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 12, 2025
in देश
0
दिलीप हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:वैशाली में रुपयों के लेनदेन में हुआ था मर्डर, दो अन्य की तलाश जारी
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोतीपुर बैंक डकैती में पुलिस की गलती से दो कुख्यात बरी

मुजफ्फरपुर, मोतीपुर के ब्रह्मपुरा गांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में हुई डकैती के मामले में पुलिस की गलती के कारण दो कुख्यात बरी हो गए। कटरा के बकुची निवासी ललन पासवान और दरभंगा के बिशुनपुर थाना के बघला निवासी आनंद पाठक को अपर जिला सत्र न्यायाधीश नमिता सिंह के कोर्ट से बीते दो सितंबर को बरी किया गया। इसमें स्पष्ट किया है कि बैंक डकैती कांड के आईओ और सूचक बैंक मैनेजर की गवाही न्यायालय में नहीं कराई गई। पुलिस ने न्यायालय में घटनास्थल से जब्त प्रदर्श भी प्रस्तुत नहीं किया। इस कारण दोनों आरोपित बरी हो गए।बता दें कि बरी हुए ललन का नक्सली इतिहास रहा है। वह डकैती और हत्या के कांडों में भी आरोपित रहा है। आरोपितों के बरी होने के कारण इस कांड में फैसले की प्रति डीएम कार्यालय को भी भेजी गई है। अब जिला प्रशासन की विधिक कमेटी इसकी समीक्षा करेगी। इसमें गवाही नहीं देने वाले पुलिस व बैंक मैनेजर पर कार्रवाई के लिए विधिक कमेटी अनुशंसा कर सकती है। नए प्रावधान के तहत यदि सरकारी कर्मी गवाही में पक्षद्रोही होता है या उसकी गलती से कांड में आरोपित बरी होता है तो उक्त सरकारी कर्मी पर विभागीय कार्रवाई होगी। घटना के अपर लोक अभियोजक अमिताभ गुप्ता ने मामले में तीन गवाहों का बयान कराया। उन्होंने बताया कि घटना 19 सितंबर 2008 की है। तत्कालीन बैंक मैनेजर सदर थाना के भगवानपुर निवासी यतीश कुमार वर्मा के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें बताया गया है कि 19 सितंबर 2008 को बैंक में करीब एक बजे दो अपराधी घुसे और पिस्तौल तान कर लूटपाट करने लगे। वहीं, उसके तीन साथी बैंक के बाहर ही थे। इस दौरान मौके पर पुलिस की गश्ती टीम आ गई। पुलिस और अपराधियों में गोलीबारी होने लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बैंक में लूटपाट कर रहे दो अपराधियों को गोली लगी। दोनों बैंक में ही ढेर हो गए थे। बाहर में मौजूद उसके तीन शातिर साथी फरार हो गए। पुलिस की जांच में फरार होने वाले तीन शातिरों में दो की पहचान ललन पासवान और आनंद पाठक के रूप में हुई। दोनों को पुलिस ने बैंक लूट कांड में चार अक्टूबर 2008 को गिरफ्तार किया था। दोनों पर पुलिस ने 30 दिसंबर 2008 को चार्जशीट दाखिल की थी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बरहिमा मोड़ पर मातम: तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में विकास मित्र की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम।

June 19, 2026
गोपालगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: मांझागढ़ में मोटर चोरी मामले का महज़ 24 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार।

गोपालगंज: सफियाबाद मारपीट मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, FSL टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य।

थानाध्यक्ष के नाम पर केस से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर अवैध वसूली करने वाला जालसाज गिरफ्तार, एक लाख रुपये और मोबाइल जब्त!

Recent News