AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

पाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के DO भवेश कुमार सिंह के कई ठिकानों पर रेड, EOU ने मारा छापा

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
December 13, 2025
in देश
0
गोपालगंज जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख तय!
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के DO भवेश कुमार सिंह के कई ठिकानों पर रेड, EOU ने मारा छापा

पटना: पाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शुक्रवार की सुबह व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई पटना और गोपालगंज में स्थित उनके कुल छह ठिकानों पर एक साथ शुरू की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईओयू को सत्यापन के दौरान संकेत मिले थे कि पदाधिकारी के पास कथित तौर पर आय से लगभग 60 प्रतिशत अधिक संपत्ति हो सकती है। पटना में चार जगहों पर रेड पटना में ईओयू ने चार स्थानों पर तलाशी ली। सबसे पहले रूपसपु थाना क्षेत्र के रामजयपाल नगर स्थित पुष्पक रेसिडेंटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 पर टीम पहुंची, जहां दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजातों की जांच की गई। इसके बाद अगमकुआं थाना क्षेत्र के जकरियारपुर मोहल्ले में गोदाम गली के पास स्थित पहाड़ी पर बने पांच मंजिला भवन की तलाशी ली गई। इसी क्रम में बिहटा के बेला में स्थित जय माता दी राइस मिल में आर्थिक गतिविधियों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। साथ ही एसपी वर्मा रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के कार्यालय में भी संबंधित फाइलें और दस्तावेज जांचे गए। गोपालगंज में भी मारा गया छापा गोपालगंज में ईओयू की टीम ने दो ठिकानों पर कार्रवाई की। इनमें मांझगढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित भवेश कुमार सिंह का पैतृक आवास शामिल था, जहां टीम ने घर और परिसर की विस्तृत तलाशी ली। इसके अलावा मांझगढ़ स्थित भावना पेट्रोलियम पर भी छापेमारी की गई, जहां विभिन्न दस्तावेजों और लेन-देन संबंधी कागजातों को खंगाला गया आर्थिक अपराध इकाई को मिली थी शिकायत ईओयू को हाल ही में पदाधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद गुरुवार को आर्थिक अपराध थाना में इस मामले में औपचारिक रूप से कांड दर्ज किया गया। उसके बाद अदालत से तलाशी अधिपत्र प्राप्त होने पर शुक्रवार की सुबह यह छापेमारी शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान सभी स्थानों पर दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से संबंधित सामग्रियों की जांच की जा रही है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
डीएम व एसपी ने सुनी समस्यांए

डीएम व एसपी ने सुनी समस्यांए

April 26, 2026
मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न

मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न

April 25, 2026
पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा, लाखों की बरामदगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

पटना में ‘शक्ति सुरक्षा दल’ बना महिलाओं का भरोसेमंद सहारा, छेड़खानी पर तुरंत एक्शन

Recent News