राजकीय डिग्री कॉलेज के वर्चुअल उद्घाटन में मौजूद रहे
जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग
बाजे गाजे के साथ हुआ
अतिथियों का भव्य स्वागत
मंगलाचरण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत
नौतन फिरोज अंसारी की रिपोर्ट


स्थानीय प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज के वर्चुअल उद्घाटन के मौके पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उक्त उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअली किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में सभी अतिथियों का स्वागत बैंड-बाजा के साथ एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित मृत्युंजय मिश्रा के मंगलाचरण एवं मुख्य अतिथि जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉक्टर शैलेंद्र कुमार राम, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि एवं समाजसेवी राजेश पांडेय, उप प्रमुख प्रसिद्ध कुमार, जदयू के प्रदेश सचिव मोहन राजभर, डिग्री कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ शमशाद अहमद, बर्सर डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला के वरीय पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजली कुमारी, अंचलाधिकारी शशि कुमारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ शमशाद अहमद ने कहा कि आज सिर्फ उद्घाटन दिवस नहीं है, बल्कि आज संकल्प दिवस भी है। हमें बेहतर शिक्षा के लिए प्रयासरत रहना है। डॉ राजेंद्र प्रसाद की पावन धरती पर ज्ञान की गंगा बहाने के हम संवाहक होंगे। उन्होंने कहा कि 31 छात्र छात्राओं का नामांकन की स्वीकृति मिली है जिसमें 28 छात्र-छात्राओं को नामांकित कर लिया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है उनमें से तीन छात्र अभी भी नामांकन के लिए नहीं आ सके हैं। नामांकन के लिए 18 जुलाई तक तिथि बढ़ा दी गई है। जो छात्र इससे वंचित रह गए हैं वह जाकर के नामांकन कर सकते हैं। वहीं बर्सर डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने एवं क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी लाने हेतु छात्र-छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव जगाने का काम किया जाएगा। वहीं स्थानीय विधायक ने कहा कि प्रदेश की सरकार शिक्षकों के हित में काम कर रही है।उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी शिक्षकों को उनके गृह प्रखंड एवं गृह जिले में स्थानांतरण कर दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नौतन का नाम अग्रणी रहे। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए शिक्षाविद, प्रतिनिधि, उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे












