किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खलवां गांव से एक किशोरी के बहला-फुसलाकर भगाए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना इलाके में काफी हलचल मचा रही है और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों के अनुसार किशोरी घर से लापता है। जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पता चला कि उसका अपहरण कर लिया गया है। परेशान होकर किशोरी के पिता ने नौतन थाने में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में उन्होंने नौतन थाना क्षेत्र के गंधरप्पा गांव निवासी एक युवक सहित कुल चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गए हैं। आवेदन में आरोपितों के नाम और अन्य आवश्यक विवरण दिए गए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश में छापेमारी और जांच तेज कर दी गई है।












