ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
थावे छपरा रेलखंड पर मांझागढ़ एवं रातनसराय रेलवे स्टेशन के बीच मांझागढ़ थाना क्षेत्र भटवलिया गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैषही। गांव के निवासी गणेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक रविवार को एक बारात से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच भटवलिया गांव के समीप थावे से छपरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मांझागढ़ थाना पुलिस एवं जीआरपी थाना थावे की टीम मामले की जांच में जुट गई। हालांकि स्वजनो ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस वापस लौट आए। युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया तथा घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।












