चार माह से फरार चल रहे हत्या मामले के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने घर से दबोचा, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी।
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांझागढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के चर्चित मामले में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मांझागढ़ थाना कांड संख्या 139/25 (दिनांक 26 अप्रैल 2026) में दर्ज हत्या मामले के नामजद अभियुक्त खुश मोहम्मद, पिता अफरोज, निवासी हजियापुर, थाना नगर, जिला गोपालगंज को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का संदेश: “अपराधियों की गिरफ्तारी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना गोपालगंज पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”












