गोपालगंज: हत्या के प्रयास मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, विजयईपुर पुलिस की कार्रवाई।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले की विजयईपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 119/26 के तहत की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष यादव के रूप में हुई है। वह विजयईपुर थाना क्षेत्र के अमवा दुबे गांव का निवासी है और स्वर्गीय भरत यादव का पुत्र है।अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिनमें मुख्य रूप से धारा 126(2), 115(2), 109, 303(2), 352, 351(2) और 3(5) बंस शामिल है।विजयीपुर थाना पुलिस ने अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गोपालगंज पुलिस ने इस सफलता को साझा करते हुए दोहराया कि वे जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।











