भारतीय किसान यूनियन द्वारा तहसील समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।
बांदा। सदर तहसील की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की सदर तहसील में एक बैठक की ।और उप जिला अधिकारी सदर को मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि सदर तहसील के लेखपाल स्वयं का अपना एजेंट रखते हैं जिनसे किसानों के काम करवाते हैं ।और यह एजेंट लेखपाल हाल में उपस्थित रहते हैं ।और किसानों का शोषण करते हैं ।बड़ोखर ब्लॉक के बेलबई एवं कलेक्टर पुरवा में नाली, सेक्टर ,खलिहानों का अवैध अतिक्रमण किया गया है। जिसे हटाया जाए ।बड़ोखर ब्लॉक के पिपरी लोधौरा गांव में पाइपलाइन फटी हुई है ।जिससे संपर्क मार्गो में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है ।इन तमाम मांगों को लेकर के एसडीएम बांदा से कार्यवाही की मांग की गई है। इस मौके पर बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष कमल नयन पटेल, उपाध्यक्ष रामदास साहू ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्राची सिंह, ओम प्रकाश सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











