AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

कलश यात्रा से लेकर विकास शिविर तक होंगे कई कार्यक्रम, पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 19, 2026
in देश
0
कलश यात्रा से लेकर विकास शिविर तक होंगे कई कार्यक्रम, पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कलश यात्रा से लेकर विकास शिविर तक होंगे कई कार्यक्रम, पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जिले में “श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सामाजिक सद्भाव और जागरूकता को मजबूत करना है।

18 से 20 अगस्त तक निकलेगी कलश यात्रा

अभियान के तहत 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को श्री संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों का खास उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा।

खेल से लेकर AI और 3D प्रिंटिंग तक प्रशिक्षण

जिला स्तर पर अभियान के दौरान खेल-कूद प्रतियोगिता, साइकिल रैली, वाद-विवाद, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए 3D प्रिंटिंग, AI और Industry 4.0 से संबंधित कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आवासीय विद्यालयों में होंगे प्रेरणा सत्र

डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक द्वारा प्रेरणा सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों से परिचित कराया जाएगा।

“सिर्फ आयोजन नहीं, जन-जन तक पहुंचेगा संदेश”

जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महज कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि संत रविदास जी के समरसता एवं समानता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अभियान के माध्यम से जिले में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

September 21, 2026
कटेया में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 178 लीटर देशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

कटेया में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 178 लीटर देशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

September 21, 2026
ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

September 21, 2026
विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार

September 21, 2026

Recent News