ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई, दो प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज पुलिस ने साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सिधवलिया थाना कांड संख्या 152/25 में धोखाधड़ी (Cheating) एवं आईटी एक्ट से जुड़े मामले के प्राथमिकी अभियुक्त रूपेश कुमार पंडित, पिता- दूधनाथ पंडित, निवासी- सरेया पहाड़, थाना- सिधवलिया, को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं, बैकुंठपुर थाना कांड संख्या 279/26 में धोखाधड़ी से जुड़े मामले के वांछित अभियुक्त विक्रम कुमार यादव, पिता- स्व. हीरालाल यादव, निवासी- सोनवलिया, थाना- बैकुण्ठपुर, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों एवं साइबर ठगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।












