श्रीपुर और बरौली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को दबोचकर न्यायिक प्रक्रिया शुरू।
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। श्रीपुर थाना एवं बरौली थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
श्रीपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 146/26 में कार्रवाई करते हुए उत्पाद अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले के नामजद अभियुक्त किशन यादव को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से दर्ज मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
वहीं, बरौली थाना पुलिस ने कांड संख्या 201/22 में कार्रवाई करते हुए उत्पाद अधिनियम के मामले में फरार चल रहे दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों, वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।












