एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जादोपुर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या मामले के तीन प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जादोपुर थाना पुलिस ने हत्या कांड के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार, जादोपुर थाना कांड संख्या-155/26, दिनांक 09 जुलाई 2026, धारा 103/3(5) बीएनएस (हत्या) के मामले में नामजद अभियुक्त सोनू राय, राजकुमार राय तथा एक महिला अभियुक्त को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी भोजली स्थित बलुआ टोला, थाना-जादोपुर, जिला-गोपालगंज के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम के रूप में देखा जा रहा है।












