AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सहरसा में खौफनाक वारदात: आधी रात फोन कर युवक को बुलाया, बेरहमी से पीटा और जबरन पिलाया जहर

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 15, 2026
in देश
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सहरसा में खौफनाक वारदात: आधी रात फोन कर युवक को बुलाया, बेरहमी से पीटा और जबरन पिलाया जहर

(सहरसा)। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को फोन कर घर से बुलाने, उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने तथा जबरन जहर पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को स्वजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के माखड़ वार्ड संख्या-8 निवासी गोपाल साह के 28 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित के पिता गोपाल साह ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12 बजे कृष्ण कुमार के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन आने के बाद वह घर से यह कहकर निकला कि उसे किसी ने मिलने के लिए बुलाया है। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे, लेकिन उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी,उन्होंने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बदिया निवासी पान दुकानदार नवीन का फोन आया। नवीन ने बताया कि वह एक बरात से लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि वह कृष्ण कुमार है। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्वजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया,स्वजनों का कहना है कि घायल युवक ने होश में आने के बाद पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे फोन कर सकरौली बुलाया था। वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके मुंह में जबरन कोई जहरीला पदार्थ भी डाल दिया गया।स्वजनों के अनुसार, किसी तरह जान बचाकर कृष्ण वहां से निकला और लड़खड़ाते हुए करीब एक किलोमीटर दूर बदिया गांव तक पहुंचा। वहां उसकी गंभीर हालत देखकर स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया जा सका।घायल के पिता गोपाल साह ने आशंका जताई है कि किसी पुरानी रंजिश में सुनियोजित तरीके से बेटे को फोन कर बुलाया गया और उसके साथ मारपीट कर जहर खिलाने की कोशिश की गई।इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

September 21, 2026
कटेया में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 178 लीटर देशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

कटेया में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 178 लीटर देशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

September 21, 2026
ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

September 21, 2026
विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार

September 21, 2026

Recent News