गोपालगंज पुलिस ने जन सुनवाई के माध्यम से सुनीं आम जनता की समस्याएँ।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज, 4 मई 2026 को पुलिस कार्यालय, गोपालगंज में एक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गोपालगंज द्वारा की गई। सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को पुलिस के समक्ष रखा पुलिस प्रशासन ने प्राप्त सभी आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। गोपालगंज पुलिस ने सूचित किया है कि पुलिस कार्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई नियमित रूप से की जाती है प्रत्येक कार्य दिवस समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक। गोपालगंज पुलिस का ध्येय आम नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना है। जनता से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।












