झाड़ी में फेंका मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी !! झाड़ी में नवजात का शव मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ !!
सिटी रिपोर्टर पंचदेवरी
पंचदेवरी. कटेया थाना क्षेत्र के सिधरिया गांव के समीप मंगलवार को जमुनहा-पंचदेवरी मुख्य मार्ग के किनारे झाड़ी में एक नवजात मिला. इसकी खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि नवजात के शव को झाड़ी में ले जाकर फेंक दिया गया था. मछली मारने के लिए जा रहे लड़कों ने शव को सड़क के किनारे देख इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. कुछ ही देर में वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना कटेया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की. पूरी तहकीकात के बाद पुलिस ने अपनी देखरेख में शव का अंतिम संस्कार करा दिया. इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं !!












