खातों में भेजी रीफिल सब्सिडी
बांदा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी रीफिल उपलब्ध कराने हेतु संचालित सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।प्रदेश के सभी 75 जनपदों के पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सब्सिडी की धनराशि बटन दबाकर अंतरित की गई।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लाभार्थियों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से मुफ्त एलपीजी रीफिल प्रदान की गई।लाभार्थियों में नन्हिया ग्राम करही,लीला ग्राम करहा,विमला ग्राम अहरौंड,सुमन ग्राम धनौली,सुनीता ग्राम मुरवल,रामसखी ग्राम बैजूडेरा,सहीदन ग्राम लबौरा,कमला ग्राम मवई,गुड़िया ग्राम पड़ुई तथा अमीना ग्राम सेमरा शामिल रहीं।जनपद में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कुल 40 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं,जिनमें इंडियन ऑयल की 29,भारत पेट्रोलियम की 3 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 8 गैस एजेंसियां शामिल हैं।जनपद में कुल सक्रिय उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या लगभग 2.50 लाख है।इनमें से 2.05 लाख लाभार्थियों की ई केवाईसी पूर्ण हो चुकी है,जो लगभग 82 प्रतिशत है।मुफ्त एलपीजी रीफिल सब्सिडी योजना के अंतर्गत 2.05 लाख लाभार्थी पात्र हैं।नवम्बर में एक एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 974 रुपये है,जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 324.05 रुपये तथा प्रदेश सरकार की ओर से 649.95 रुपये की सब्सिडी निर्धारित है।योजना के अंतर्गत अक्टूबर-दिसम्बर 2026 के लिए 13.32 करोड़ रुपये तथा जनवरी-मार्च 2027 के लिए 13.32 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है।इस प्रकार दो मुफ्त सिलेंडरों के लिए कुल लगभग 26.65 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी,संबंधित विभागीय अधिकारी एवं उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
………………………….
