नगर थाना पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर की गिरफ्तारी, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी।
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नगर थाना क्षेत्र में दर्ज धोखाधड़ी (Cheating) के एक मामले में दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 710/26 (दिनांक 21 जुलाई 2026) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में आरोपी मनीष कुमार एवं अभिषेक पाठक को मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुशायकोट ओवरब्रिज के समीप से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जिले में अपराध एवं फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।












