AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

चंपारण रेंज में DIG का बड़ा एक्शन: 48 घंटे में 677 अपराधी गिरफ्तार, 76 की हुई कुर्की

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 15, 2026
in देश
0
चंपारण रेंज में DIG का बड़ा एक्शन: 48 घंटे में 677 अपराधी गिरफ्तार, 76 की हुई कुर्की
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंपारण रेंज में DIG का बड़ा एक्शन: 48 घंटे में 677 अपराधी गिरफ्तार, 76 की हुई कुर्की

बेतिया। फरार अपराधियों, वारंटियों और कानून से बचने वालों के खिलाफ चंपारण प्रक्षेत्र की पुलिस ने दो दिनों तक व्यापक समकालीन अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है,पुलिस उपमहानिरीक्षक हर किशोर राय के निर्देश पर 11 एवं 12 जुलाई को मोतिहारी, बेतिया और बगहा जिले में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान 322 कांडों के अभियुक्तों तथा 355 वारंटियों सहित कुल 677 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अभियान का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा,पुलिस ने न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया। दो दिनों में 118 इश्तेहार तामील कराए गए, जबकि 76 मामलों में कुर्की की कार्रवाई कर फरार आरोपितों पर कानूनी शिकंजा और कस दिया गया। डीआईजी ने कहा कि ऐसे अभियान से अपराधियों के विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। समकालीन अभियान के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और चोरी के वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 827.9 लीटर देसी शराब, 693.3 लीटर विदेशी शराब, 5.72 किलोग्राम गांजा, 97 ग्राम स्मैक, 9.6 ग्राम ब्राउन शुगर, एक देसी कट्टा, एक कारतूस, चोरी की 13 मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा एक गैस सिलेंडर बरामद किया। डीआईजी ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के समकालीन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। मोतिहारी में सबसे बड़ी कार्रवाई, 436 आरोपित गिरफ्तार तीनों जिलों में सबसे अधिक कार्रवाई मोतिहारी जिले में हुई। यहां 249 कांडों के अभियुक्त और 187 वारंटियों सहित कुल 436 आरोपित गिरफ्तार किए गए। इनमें 232 कांडों के अभियुक्त तथा 156 वारंटियों, यानी कुल 388 आरोपितों को जेल भेजा गया। इसके अलावा 68 इश्तेहार तामील कराए गए और 29 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई। कुल गिरफ्तारी में अकेले मोतिहारी की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। बेतिया में वारंट निष्पादन पर विशेष जोर बेतिया जिले में 48 कांडों के अभियुक्त और 76 वारंटियों सहित कुल 124 आरोपित गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार सभी 124 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इसके अलावा 50 इश्तेहार तामील कराए गए तथा छह मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई। इससे स्पष्ट है कि जिले में वारंट निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर विशेष फोकस रहा। बगहा में कुर्की की सबसे अधिक कार्रवाई बगहा जिले में 25 कांडों के अभियुक्त और 92 वारंटियों सहित कुल 117 आरोपित गिरफ्तार किए गए। इनमें 25 कांडों के अभियुक्त तथा 55 वारंटियों, यानी कुल 80 आरोपितों को जेल भेजा गया।जिले में 41 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई, जो तीनों जिलों में सर्वाधिक रही। इससे लंबे समय से फरार आरोपितों पर कानूनी दबाव और बढ़ा।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

September 21, 2026
कटेया में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 178 लीटर देशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

कटेया में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 178 लीटर देशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

September 21, 2026
ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

September 21, 2026
विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार

September 21, 2026

Recent News