गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराबबंदी कानून के फरार आरोपी को विशम्भरपुर पुलिस ने दबोचा
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज जिले में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशम्भरपुर थाना पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद अधिनियम के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, विशम्भरपुर थाना कांड संख्या 103/25 (दिनांक 15 मई 2025) में दर्ज बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के आरोपी अनिल शाह, पिता–कमलेश शाह, निवासी सिहोड़वा, थाना जगौली, जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया) को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












