गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के दो मामलों में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास के मामलों में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
उचकागांव थाना पुलिस ने कांड संख्या 267/26 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में नामजद अभियुक्त सुमित कुमार यादव (पिता–हरेराम यादव, ग्राम–दहिभत्ता, थाना–उचकागांव) को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
वहीं विजयीपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 162/26 में हत्या के प्रयास के मामले में नामजद अभियुक्त आश मोहम्मद खान (पिता–बशीर खान, ग्राम–मठिया, थाना–विजयीपुर) को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना पुलिस को लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।












